Move to Jagran APP

मंडी पंजेके उताड़ से किसानों का 27वां जत्था दिल्ली रवाना

गुरुहरसहाय हलके में पड़ती मंडी पंजे के उताड़ भारतीय किसान यूनियन एकता का 27वां जत्था सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 06:07 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 06:07 PM (IST)
मंडी पंजेके उताड़ से किसानों का 27वां जत्था दिल्ली रवाना
मंडी पंजेके उताड़ से किसानों का 27वां जत्था दिल्ली रवाना

संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : गुरुहरसहाय हलके में पड़ती मंडी पंजे के उताड़ भारतीय किसान यूनियन एकता का 27वां जत्था सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ। फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर स्थित टोल प्लाजा माहमू जोईया पर इंचार्ज नरिंदर सिंह, इकबाल चंद पाला बट्टी, बलवंत सिंह खालसा के दिशा निर्देशों पर इकाई प्रधान सुखदेव ढोट, पूर्ण चंद,सुभाष मुत्ती, विक्रम ढोट ने जत्था रवाना किया। नेताओं ने बताया कि मंडी पंजे के उताड़ से लगातार जत्थे दिल्ली आंदोलन के लिए भेजे जा रहे हैं। आज हमारे गांव से नौजवान किसानों का जत्था दिल्ली में चल रहे आंदोलन में अपना सहयोग देने के लिए रवाना हो रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.