101 महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीनें दी
स्किल डेवलपमेंट मिशन महिलाओं को सशक्त करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 12:03 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 12:03 AM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : स्किल डेवलपमेंट मिशन महिलाओं को सशक्त करने में अहम भूमिका निभा रहा है। यह बात विधायक परमिदर सिंह पिकी की पत्नी इंद्रजीत कौर ने गांव खाई के रूरल स्किल सेंटर में ट्रेनिग प्राप्त करने वाली 101 महिलाओं को निश्शुल्क सिलाई मशीनें वितरित करते हुए व्यक्त किए। महिलाओं को यहां मिली ट्रेनिग का फायदा लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में एक हुनरमंद इंसान न सिर्फ खुद रोजगार कमाने लायक बन सकता है, बल्कि दूसरों को भी रोजगार देने की क्षमता रखता है। इस मौके पर बलवीर बाठ, सुखविदर अटारी, सरपंच सतनाम सिंह, सरपंच सुकुलबीर सिंह, नंबरदार सुखराज सिंह, जस सिंह, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें