चांद का दीदार कर महिलाओं ने खोला व्रत
करवाचौथ का त्योहार पूरे उल्लास के साथ मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 10:15 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 10:15 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फाजिल्का : करवाचौथ का त्योहार पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। सभी सुहागिनों के दिन भर के लंबे इंतजार के बाद रात को चांद और पति का चेहरा देखकर अपने व्रत खोले। फाजिल्का में रात्रि आठ बजकर 42 मिनट के बाद से चांद दिखना शुरु हो गया था और सुहागिनों ने अपने व्रत खोले। शाम करीब चार बजे शहर के विभिन्न मोहल्लों में बने मंदिरों व घरों में महिलाओं ने चौथ माता की कथा सुनी, जिसके बाद रात्रि महिलाओं ने चांद का बेसब्री के साथ इंतजार किया। चांद को अग्र देने के बाद महिलाओं ने अपने बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया और बाद में पति के हाथ से कुछ खाकर वर्त तोड़ा। वहीं रात के समय शहर के विभिन्न होटलों व रेस्टोरेंट में भी लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें