Move to Jagran APP

महिलाओं ने खेलों में दिखाया दम, गिद्दे से बांधा समां

जिला प्रशासन फाजिल्का के नेतृत्व में स्त्री व बाल विकास विभाग सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से खुईयां सरवर में संविधान दिवस पर अमृत महोत्सव को समर्पित महिला सशक्तीकरण मेला करवाया गया

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 03:23 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 09:45 PM (IST)
महिलाओं ने खेलों में दिखाया दम, गिद्दे से बांधा समां
महिलाओं ने खेलों में दिखाया दम, गिद्दे से बांधा समां

संवाद सूत्र, फाजिल्का/अबोहर : जिला प्रशासन फाजिल्का के नेतृत्व में स्त्री व बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से खुईयां सरवर में संविधान दिवस पर अमृत महोत्सव को समर्पित महिला सशक्तीकरण मेला करवाया गया, जिसमें डिप्टी कमिश्नर बबीता कलेर ने मुख्य मेहमान के तौर पर भाग लिया।

loksabha election banner

महिला सशक्तिकरण मेले में महिलाओं द्वारा नीबू चम्मच दौड़, साधारण दौड़, रस्सा कस्सी की खेल गतविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया गया, जबकि स्त्री और बाल विकास विभाग के साथ जुड़े स्वयं सहायता समूहों की ओर से सामान के स्टाल लगाए गए। इसके अलावा महिलाओं व बच्चों में पोषण के महत्व बारे भी जानकारी दी गई। गिद्दे के रूप में पंजाबी विरासत की झलक भी इस मेले में आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके रिटायर्ड विजिलेंस डायरेक्टर स्वरण दास विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए।

इस मौके डीसी बबीता कलेर ने कहा कि महिलाओं की समाज में बहुत ही अहम भूमिका है और उन्हें समाज में अपनी जिम्मेदारी को समझते आगे आकर एक नई दिशा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं सांझे तौर पर बड़ी मंजिला प्राप्त कर सकती हैं। डिप्टी कमिश्नर ने महिलाओं से अपील की कि वह यहां से प्रण करके जाएं कि वह सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं फेंकेंगी, खरीददारी के लिए जाते समय घर से कपड़े का थैला लेकर जाएंगी व पराली को जलाने से रोकने के लिए अपने परिवारों को जागरूक करेंगी। इस मौके कोविड के संभावित खतरे से सर्तक करते सबको टीकाकरण करवाने, सभी योग्य नागरिकों को वोट बनाने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अफसर हरदीप कौर ने अपने विभाग की स्कीमों की जानकारी दी। तहसील भलाई अफसर अशोक कुमार ने जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान की जानकारी दी। सीडीपीओ संजू ने इस मेले को सफल आयोजन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके खुईयां सरवर की सरपंच सुनीता रानी भी मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.