Move to Jagran APP

महिला ने एनआरआइ जेठ पर लगाए दुष्कर्म के आरोप

शहर की रहने वाली एक महिला ने अपने एनआरआइ जेठ पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका विवाह अगस्त साल 2018 में फाजिल्का निवासी एक व्यक्ति के साथ हुआ था।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 10:19 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 10:19 PM (IST)
महिला ने एनआरआइ जेठ पर लगाए दुष्कर्म के आरोप
महिला ने एनआरआइ जेठ पर लगाए दुष्कर्म के आरोप

संवाद सूत्र, फाजिल्का : शहर की रहने वाली एक महिला ने अपने एनआरआइ जेठ पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका विवाह अगस्त साल 2018 में फाजिल्का निवासी एक व्यक्ति के साथ हुआ था। लेकिन शादी के बाद उसके घर बच्चा नहीं हुआ। उसके परिवार में उसके सास ससुर सहित जेठ रहता था, जोकि विवाहित है।

loksabha election banner

उसने आरोप लगाया कि उसका जेठ, जोकि आस्ट्रेलिया में रहता था, वह नवंबर 2020 को आस्ट्रेलिया से फाजिल्का उनके घर आया था, लेकिन इसके बाद वह चंडीगढ़ चला गया। इसके 20 दिसंबर को वह फिर घर आया और 22 दिसंबर को रात के समय उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंधी घर वालों को पता होने पर भी उन्होंने कुछ नहीं किया। लेकिन कुछ दिन पहले जब वह अपने मायके में आई तो उसने सारी बात अपने माता-पिता को बताई, जिन्होंने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जांच अधिकारी एसआइ बख्शीश कौर ने बताया कि उक्त महिला के बयान सरकारी अस्पताल में दर्ज किए गए, जिस संबंधी उन्होंने महिला के जेठ ईशान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवती की फोटो वायरल करने वाले पर केस संस, अबोहर : थाना खुइयां सरवर पुलिस ने युवती की अश्लील फोटो वाट्सएप पर अपलोड करने के आरोप में एक युवक क खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत दी कि सचिन ने उसकी बेटी की अश्लील फोटो वाट्सएप ग्रुप पर वायरल की है। पुलिस ने लीगल एडवाइजर की सलाह के बाद एसएसपी के आदेशों पर युवक सचिन निवासी सप्पांवाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.