Move to Jagran APP

शातिर महिलाएं पुरुषों के साथ बनाती थी अश्लील वीडियो, फिर एेसे फंसाती थी जाल में

अपने हुस्न के दम पर ये महिलाएं लोगों को अपने जाल में फंसाती थी और फिर उनके साथ अश्लील फोटो व वीडियो बनवा उनको ब्लैकमेल करने लगती।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 02:45 PM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 09:01 AM (IST)
शातिर महिलाएं पुरुषों के साथ बनाती थी अश्लील वीडियो, फिर एेसे फंसाती थी जाल में
शातिर महिलाएं पुरुषों के साथ बनाती थी अश्लील वीडियो, फिर एेसे फंसाती थी जाल में

जेएनएन, जलालाबाद (फाजिल्का)। अपने हुस्न के दम पर ये महिलाएं लोगों को अपने जाल में फंसाती थी और फिर उनके साथ अश्लील फोटो व वीडियो बनवा उनको ब्लैकमेल करने लगती। पुलिस ने एेसी ही एक महिला व उसके तीन पुरुष साथियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह की दो महिलाएं अभी फरार हैं।

loksabha election banner

गिरोह का शिकार हुए जंगीर सिंह ने शिकायत दी कि उसके पास छोटा हाथी है। वह लोगों का सामान पहुंचाने का कार्य करता है। आठ नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे उसे एक महिला प्रेम लता ने फोन किया। महिला ने कहा कि उसने नरमा चुनने के लिए राजस्थान जाना है। वह उसके घर आ जाए। वह उक्त महिला के घर चला गया।

जंगीर सिंह के मुताबिक जब वह महिला के घर पहुंचा तो वहां एक और महिला बैठी थी। वह भाड़े की बात करने लगे। इसी दौरान तीन व्यक्ति व एक महिला और आ गई। वह उससे मारपीट करने लगे। इस दौरान उन्होंने जंगीर सिंह के कपड़े उतार दिए और एक महिला से साथ उसकी अश्लील फोटो खींच दी। यही नहीं उसकी महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाई गई।

जंगीर ने बताया कि इसके बाद आरोपित उसे ब्लैकमेल करने लगे। कहा कि एक लाख रुपये दो। अगर रुपये नहीं दिए वह उसकी फोटो व अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे और उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दें। इस पर जंगीर ने उन्हें 7000 रुपये दे दिए।

आरोपितों ने उसका एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, छोटे हाथी की कॉपी ले ली और जबरन एटीएम का पिन पूछ लिया। अगले दिन आरोपियों ने उसके खाते से 40000 रुपये निकाल लिए। इसी प्रकार आरोपितों ने नौ नवंबर को भी उसके खाते से 10000 रुपये निकाल लिए तथा और पैसों की मांग करने लगे।

जंगीर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपितों ने एक गिरोह बनाया हुआ है, जो आम लोगों को शिकार बनाते हैं। थाना सिटी पुलिस ने प्रेमलता, हरजीत सिंह उर्फ बहादुर, गांव खैरे के निवासी गुरमेल सिंह, बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर को काबू कर लिया है, जबकि लालो बाई व अमन फरार हैं। एएसआइ हरदेव सिंह व एसआइ पिरोमिला रानी ने बताया कि सभी आरोपितों पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.