जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए संस्था को व्हीलचेयर भेंट की
मानव सेवा समिति को स्थानीय स्नेही परिवार ने जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए एक व्हीलचेयर भेंट की।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 11:51 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 11:51 PM (IST)
जासं, अबोहर : मानव सेवा समिति को स्थानीय स्नेही परिवार ने जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए एक व्हीलचेयर भेंट की। संस्था के सेवादार सुभाष मानव ने बताया कि संस्था की ओर से दिव्यांग लोगों को समय-समय पर दानी सज्जनों के सहयोग से व्हील चेयर, ट्राइसाइकिल और वॉकर भेंट किए जा रहे हैं। शनिवार को स्नेही परिवार के मुरारीलाल स्नेही तथा भूपेंद्र स्नेही ने जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए मानवता की दीवार पर संस्था के सेवादारों दविदर सिंह बराड़, विजय दौलिया, संजय कुमार और दास सुभाष मानव की मौजूदगी में एक व्हीलचेयर भेंट की। संस्था ने स्नेही परिवार का इस सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें