जरूरतमंद को उपलब्ध करवाई व्हीलचेयर
नवमित्रा सेवा समिति द्वारा एक जरूरतंद दिव्यांग को दानी सज्जन के सहयोग से व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई है।
संवाद सहयोगी, अबोहर. नवमित्रा सेवा समिति द्वारा एक जरूरतंद दिव्यांग को दानी सज्जन के सहयोग से व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई है। समिति के प्रमुख सेवादार जगदीश खट्टर ने बताया कि निहालखेड़ा निवासी हजारी राम पुत्र सोहन लाल लगभग 10 वर्ष पहले पेड़ की लकडि़यां काटते हुये नीचे गिर गया था। इसके बाद उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और वह पिछले 10 वर्षों से ही चारपाई पर है। इसी कारण उसकी जमीन, घर आदि सब कुछ बिक गया और अब उसका परिवार अपने भाई के मकान में रह रहा है। हजारी राम की पत्नी सुनीता ने बताया कि लगातार चारपाई पर पड़े रहने के कारण हजारी राम की पीठ और शरीर के अन्य भागों में बेड सॉर चारपाई पर पड़े रहने के कारण जख्म हो गए। इसको देखते हुए संस्था से उसे व्हीलचेयर सुदेश धौलपुरिया के माध्यम से उपलब्ध करवाई।