Move to Jagran APP

फाजिल्का में 33 बसों का पहिया रहा जाम, यात्री हुए परेशान

ट्रेड यूनियनों कर्मचारी संगठनों की मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का असर फाजिल्का में भी देखने को मिला। हड़ताल के चलते वीरवार को जहां रोडवेज का पहिया जाम रहा वहीं पावरकाम कार्यालय सफाई कर्मचारी डाक कर्मचारी सफाई सेवक यूनियन सहित कई कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल करके रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 10:15 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 10:15 PM (IST)
फाजिल्का में 33 बसों का पहिया रहा जाम, यात्री हुए परेशान
फाजिल्का में 33 बसों का पहिया रहा जाम, यात्री हुए परेशान

जागरण संवाददाता, फाजिल्का : ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों की मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का असर फाजिल्का में भी देखने को मिला। हड़ताल के चलते वीरवार को जहां रोडवेज का पहिया जाम रहा वहीं पावरकाम कार्यालय, सफाई कर्मचारी, डाक कर्मचारी, सफाई सेवक यूनियन सहित कई कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल करके रोष प्रदर्शन किया। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को बसों के ना चलने से हुई। हड़ताल के बारे में पता न होने के चलते लोग बस स्टैंड के गेट से वापिस जाने को मजबूर हुए। इस मौके पंजाब रोडवेज व पनबस कंट्रैक्ट वर्कर यूनियन सब डीपो फाजिल्का के प्रधान मनप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में निजीकरण की नीति और ठेका भर्ती को बंद करके पक्की भर्ती की जाए, ठेके के आधार पर कार्य करते कर्मचारियों को पक्का करना, आहलुवालिया की कमेटी की सिफारिश को रदद किया जाए आदि शामिल हैं। इस मौके सुरजीत सिंह, गुरविद्र सिंह, कुलवीर सिंह, हरविद्र सिंह, हरभजन सिंह, नवदीप सिंह व अन्य उपस्थित थे।

---

लोग घर लौटने को हुए मजबूर

फाजिल्का के बस स्टैंड पर पहुंची महिला सुरजीत कौर ने बताया कि वह फिरोजपुर जाने के लिए सुबह बस स्टैंड पर पर रिक्शे के जरिए पहुंची। लेकिन यहां आकर पता चला कि बसें बंद हैं, जिस कारण काफी समय तक तो वह प्राइवेट वाहन का इंतजार करती रही, लेकिन प्राइवेट वाहन भी ना मिलने के चलते वह वापस लौट रही है। वहीं फिरोजपुर में एक पेपर के लिए जा रहे विशाल ने बताया कि सुबह उसने 10 बजे पेपर के समय पर पहुंचना था, लेकिन सुबह बस स्टैंड के गेट बंद मिले और दूसरे गेट पर जाने पर पता चला कि कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिस कारण वह पेपर देने नहीं जा सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.