Move to Jagran APP

20 से 60 साल के वोटर करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार वोट को लेकर इस बार लोगों में काफी उत्साह है। इस बार चुनाव में 80 वर्ष से अधिक आयु के 12 हजार से अधिक मतदाता उम्मीदवारों को जीत का आशीर्वाद देंगे

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 10:24 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 10:24 AM (IST)
20 से 60 साल के वोटर करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
20 से 60 साल के वोटर करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

मोहित गिल्होत्रा, फाजिल्का : लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार वोट को लेकर इस बार लोगों में काफी उत्साह है। इस बार चुनाव में 80 वर्ष से अधिक आयु के 12 हजार से अधिक मतदाता उम्मीदवारों को जीत का आशीर्वाद देंगे, जबकि 18 से 19 वर्ष के युवा भी वोटिग को लेकर काफी उत्साह है। आंकड़ों के अनुसार 11,185 युवा वोटर भी इस चुनाव का अहम हिस्सा रहेंगे। इस चुनाव का सारा दारोमदार 20 से 60 वर्ष की आयु के लोगों का रहेगा। जिले में इन आयु वर्ग की वोट 6,26,963 है। यानि कुल 100 प्रतिशत वोट में से 83.75 फीसद वोटर इस आयु वर्ग के हैं। वहीं साल 2017 के चुनाव के मुकाबले इस बार पोलिग स्टेशन भी बढ़ा दिए गए हैं। पिछले चुनाव के दौरान जहां 760 पोलिग बूथ थे, वहीं इस बार 829 पोलिग बूथ बनाए गए हैं, जबकि हर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के लिए एक स्पेशल महिला बूथ बनाया गया है, ताकि इस चुनाव में महिलाओं को भी उनकी भागेदारी के प्रति उत्साहित किया जा सके। 2021 में वोटर

prime article banner

आयु वर्ग वोटर प्रतिशत 18-19 11,185 1.49 20-29 16,1719 21.60 30-39 21,2827 28.42 40-49 14,2793 19.07 50-59 10,9624 14.64 60-69 61,807 8.25 70-80 35,924 4.79 80 से ऊपर 12,722 1.69 साल 2017 में वोटर हलका पुरुष महिलाएं थर्ड जेंडर कुल जलालाबाद 1,02,230 92,275 06 1,95,111 फाजिल्का 86,944 77,376 02 1,64,660 अबोहर 85,902 73,758 10 1,59,900 बल्लूआना 92,477 78,608 02 1,71,409 --- साल 2021 में ये थे वोटर हलका पुरुष महिलाएं थर्ड जेंडर कुल जलालाबाद 1,10,281 1,01,663 04 2,11,948 फाजिल्का 92,465 84,246 07 1,76,718 अबोहर 94,544 82,292 05 1,76,841 बल्लूआना 98,482 84,610 02 1,83,094 साल 2021 के सर्विस वोटर हलका पुरूष महिलाएं कुल जलालाबाद 874 07 881 फाजिल्का 562 04 566 अबोहर 309 10 319 बल्लूआना 494 10 504

जिले में बनाए पोलिग स्टेशन जलालाबाद: 251 फाजिल्का: 212 अबोहर: 177 बल्लूआना: 189


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.