विहिप ने समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से लगाया लंगर
विश्व हिदू परिषद ने भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर शहर की समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से महंत परमानंद आश्रम में सुबह 11 बजे लंगर लगाया।
जागरण संवाददाता, अबोहर : विश्व हिदू परिषद ने भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर शहर की समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से महंत परमानंद आश्रम में सुबह 11 बजे लंगर लगाया। सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने भगवान वाल्मीकि के चित्र के समक्ष माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में सबसे पहले श्रीराम जय राम जय जय राम का जाप और श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके भंडारे की शुरुआत हुई। समाजसेवी बीएल सिक्का और आरएसएस के विनीत चोपड़ा, जिला महामंत्री ललित सोनी, सेवा भारती अबोहर की पूरी टीम प्रधान सतपाल गिल्होत्रा, प्रजापति सभा के गुरमीत प्रजापति, भारत विकास परिषद के कमल किशोर खुराना, हैप्पी हांडा, संदीप कंबोज शहीद उधम सिंह क्लब अबोहर सनी लंकेश, पंडित राजेश पुरोहित, जिला संयोजक सामाजिक समरसता जैत कंवर मलेठिया, धर्म जागरण के जिला प्रमुख शम्मी बुलंदी, लक्की अरोड़ा, बजरंग दल अबोहर के संजय डूंगरिया देशराज कठेरिया विश्व हिदू परिषद के नगर मंत्री जितेंद्र सोनी, सोनू नागपाल सिकंदर कुमार, मास्टर राधेश्याम शर्मा, प्रकाश चंद सोनी, पंडित पवन कुमार, बाबूराम, सुभाष बंसल, जिला कार्यकारिणी सदस्य बैजनाथ खूंगर, वीरेंद्र चोपड़ा, पूर्व नगर अध्यक्ष विश्व हिदू परिषद साहिल कुमार, सोनू फुटेला, अनिल कुमार काका, डॉ. परमानंद धूड़िया, डॉ. सुभाष गुप्ता जिला सत्संग प्रमुख विनोद सिगला, चितपूर्णी मंदिर कमेटी के हैप्पी मनोचा, स्वागत नगर अध्यक्ष सुनील वाधवा ने सिरोपा पहनाकर किया। सभी शहर निवासियों ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर एक साथ एक छत के नीचे भंडारा ग्रहण किया और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की और नगर अध्यक्ष सुनील वधवा ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर संदीप वाट्स व लक्की अरोड़ा को उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा ललित सोनी द्वारा की गई।