नशा करते वीडियो हुई वायरल, एएसआइ व होमगार्ड डिसमिस
पंजाब सरकार जहां नशे को खत्म करने के लिए लगातार कई कदम उठा रही है। वहीं नशे को पकड़ने वाले पुलिस कर्मी ही अब नशा करते हुए पकड़े जाने लगे हैं। फाजिल्का में बीती रात से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दो पुलिस कर्मचारी बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिनके हाथों में नशा करने वाली वस्तुएं हैं।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब सरकार जहां नशे को खत्म करने के लिए लगातार कई कदम उठा रही है। वहीं नशे को पकड़ने वाले पुलिस कर्मी ही अब नशा करते हुए पकड़े जाने लगे हैं। फाजिल्का में बीती रात से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दो पुलिस कर्मचारी बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनके हाथों में नशा करने वाली वस्तुएं हैं। एसएसपी ने एक्शन लेते हुए जहां मंगलवार को ही एक एएसआइ को डिसमिस कर दिया, वहीं बुधवार को होमगार्ड जवान को भी डिसमिस कर दिया।
मंगलवार देर शाम से ही एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हुई। इस संबंधी पुलिस अधिकारियों को पता चलने पर उन्होंने वीडियो में शामिल कर्मचारियों की जांच करवाई तो वह सदर थाना फाजिल्का की पाई गई। हालांकि अभी वीडियो कितने दिन पुरानी है या वीडियो की सत्यता क्या है, इसके लिए जांच करवाई जा रही है। एसएसपी फाजिल्का हरजीत सिंह ने कहा कि वीडियो में शामिल एएसआइ हरदीप को डिसमिस कर दिया गया है, जबकि बुधवार को होमगार्ड जवान को भी डिसमिस कर दिया गया है। मामले की जांच करवा रहे हैं। वीडियो के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद दोनों से भी पूछताछ की जाएगी।
---
नशे के खिलाफ आखिरी वार में करें सहयोग
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रूबी गिल ने कहा कि यूथ कांग्रेस द्वारा बीते दिनी नशे के खिलाफ आखिरी वार मुहिम की शुरूआत की गई थी, जिसके लिए युवा उनके साथ जुड़ रहे हैं। वहीं इस वीडियो के बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री और डीजीपी पंजाब से कार्रवाई की मांग की।