20 हजार प्रतिबंधित गोलियों के साथ दो गिरफ्तार
सीआइए स्टाफ पुलिस ने 20 हजार नशे की गोलियों सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : सीआइए स्टाफ पुलिस ने 20 हजार नशे की गोलियों सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसआइ बलकार सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव झोक डिप्पूलाना निवासी सुखदेव सिंह व गांव मेघा मंच गराई गुरुहरसहाय निवासी जसवंत सिंह नशे की गोलियां बेचते हैं, जोकि जलालाबाद की तरफ से बड़ी मात्रा में नशे की गोलियां लेकर फाजिल्का आ रहे हैं। पुलिस ने गांव थेहकलंदर के निकट बनी ड्रेन पर नाकाबंदी कर दोनों को 20 हजार नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।
180 लीटर लाहन व 47 बोतल अवैध शराब सहित दो काबू
संवाद सूत्र, खुईखेड़ा (फाजिल्का) : थाना वैरोके व थाना खुईखेड़ा पुलिस ने गांव गुमानी वाला व गांव पतरेवाला में रेड कर एक महिला व एक व्यक्ति को अवैध शराब व लाहन सहित गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपित फरार हो गया। थाना वैरोके के एएसआइ चंद्र शेखर ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव गुमानी वाला निवासी जसवंत सिंह अवैध शराब बेचता है। पुलिस ने आरोपित के घर रेड कर उसे 40 बोतल शराब सहित गिरफ्तार किया है। वहीं थाना खुईखेड़ा पुलिस के एएसआइ देस राज ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि गांव पतरेवाला निवासी बलदेव सिंह व उसकी माता बलविद्र कौर अपने घर में अवैध शराब बेचते हैं। पुलिस ने आरोपितों के घर रेड कर 180 लीटर लाहन व सात बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने महिला बलविद्र कौर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बलदेव सिंह फरार हो गया।