शहीद भगत सिंह को किया नमन
महराजा सूरजमल इवनिग स्कूल की ओर से शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मंगलवार शाम को पुरानी फाजिल्का रोड स्थित स्पर्श पैलेस में मनाया गया।
संवाद सहयोगी, अबोहर : महराजा सूरजमल इवनिग स्कूल की ओर से शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मंगलवार शाम को पुरानी फाजिल्का रोड स्थित स्पर्श पैलेस में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि पूर्व एसडीएम बीएल सिक्का थे। सुभाष विज, अशोक गर्ग व शिराज भाटिया विशिष्ट अतिथि थे।
इस अवसर पर पूर्व एसडीएम सिक्का ने शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि भारत के अमर शहीदों में सरदार भगत सिंह का नाम सबसे प्रमुख रूप से लिया जाता है। इस मौके पर अशोक गर्ग, देसराज कंबोज, डा गुरपाल सिंह, विपिन शर्मा, पवन कुमार मोरिया, भरत नागपाल, पवन गोयल, प्रदीप शर्मा, अनिल कुमार मुटनेजा, हरपाल सिंह, बबलू, देवी लाल, वरिदर सिंह, लालचंद, रूप लाल, मैडम नेहा व संध्या मौजूद थे। इस मौके पर स्कूली बच्चे पूजा, नेहा, महिमा, दिशा, शालू व पिकी ने देश भक्ति का कार्यक्रम पेश किया।
इसके अलावा पंजाबी सभ्याचार मंच की ओर से शहीद भगत सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कया गया। इस मौके पर मंच के चेयरमैन रिटायर्ड एसडीएम बीएल सिक्का मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान गुरचरण सिंह गिल ने की। विशेष मेहमान के तौर पर व्यापार मंडल के प्रधान एसके. बांसल, अबोहर कांग्रेस कमेटी के प्रधान मोहन लाल ठठई, गौशाला मैनेजिग कमेटी के प्रधान फकीरचंद गोयल, राजिद्र दीपा, डा. महिन्द्र रिणवा पधारे। इसके अलावा ममता नरूला, अल्का कंबोज, अशोक गर्ग, सदस्य सुभाष विज, नरेन्द्र धनाओ, गंगाधर बांसल, रविकांत गुप्ता, रमेश कुमार मिढ़ा, राजीव मक्कड़, कुलदीप कक्कड़, समाजसेवी दर्शन लाल चुघ, दीपक मेहता, कुलदीप कुमार कक्कड़ आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।