कोहरे से 30 मिनट तक लेट हुई तीन ट्रेनें
लोहड़ी पर खिली धूप के दो दिन बाद वीरवार को फाजिल्का में घना कोहरा छाया, जिसके चलते आम जनजीवन तो प्रभावित हुआ ही, साथ में रेल और बस सेवा भी 2
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 11:00 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 11:00 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : लोहड़ी पर खिली धूप के दो दिन बाद वीरवार को फाजिल्का में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते आम जनजीवन तो प्रभावित हुआ ही, साथ में रेल और बस सेवा भी 28 से 30 मिनट तक प्रभावित हुई। फाजिल्का से फिरोजपुर के बीच चलने वाली तीन ट्रेनें में पहली ट्रेन संख्या 74972 फाजिल्का से फिरोजपुर पहुंचने में 30 मिनट लेट हुई। इसी तरह से हनुमानगढ़ से वाया फाजिल्का होकर फिरोजपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी 28 मिनट लेट रही और फिरोजपुर से फाजिल्का के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन भी आधा घंटा लेट रही। इसके अलावा बस यातायात 15 से 20 मिनट तक प्रभावित हुआ। इसके साथ ही ठंड बढ़ने के साथ लोग आग जलाकर तापते हुए नजर आए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें