Move to Jagran APP

फाजिल्का में दीवाली पर तीन घरों में हुआ बेटियों का जन्म

जिले में दीवाली वाले दिन तीन घरों में लक्ष्मी स्वरूपा बेटियों ने जन्म लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Oct 2019 11:51 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 11:51 PM (IST)
फाजिल्का में दीवाली पर तीन घरों में हुआ बेटियों का जन्म
फाजिल्का में दीवाली पर तीन घरों में हुआ बेटियों का जन्म

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : जिले में दीवाली वाले दिन तीन घरों में लक्ष्मी स्वरूपा बेटियों ने जन्म लिया। डिलीवरी की जो तारीख डॉक्टर ने बताई थी, वह आने वाली थी। लेकिन दीवाली वाले दिन गर्भवती को अस्पताल ले जाने के बाद दीपावली की रात बेटी का जन्म हुआ। तब जाकर मां लक्ष्मी की हमारे परिवार पर हुई कृपा का आभास हुआ। यह बात फाजिल्का के गांव लक्खे के उताड़ निवासी गुरबचन सिंह की पत्नी जसपाल रानी ने कही। जिनके यहां दीवाली वाले दिन कन्या के रूप में मां लक्ष्मी का अवतरण हुआ है। दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान जसपाल रानी ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी आभास नहीं हुआ कि दीपावली वाले दिन क्यों दर्द शुरू हुआ। वह अपने यहां पहली संतान के रूप में कन्या को पाकर बेहत खुश है। उन्होंने कहा कि घर में बेटी के जन्म से उनके जीवन में ये दीवाली अब तक की सबसे सार्थक दीवाली है। बेटी के जन्म के साथ ही घर में दीवाली की खुशियां चार गुणा बढ़ गई। साथ में यह भी कहा कि वह इसे वो सारी सुख सुविधाएं देंगे जो लोग अपने यहां पैदा होने वाले पुत्रों को देते हैं। फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दीपावली वाले दिन मंडी चाननवाला निवासी कुलविद्र सिंह और गांव टिल्लांवाली निवासी संदीप सिंह के घर भी बेटी ने जन्म लिया। वह कन्या के रूप में संतान पाकर बेहद खुश हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.