दर्जा तीन व चार कर्मचारियों की हो तरक्की : परमजीत सिंह
पीडब्ल्यूडी फील्ड एवं वर्कशाप वर्कर्स यूनियन ब्रांच जलालाबाद की बैठक ब्रांच प्रधान परमजीत सिंह की अध्यक्षता में शहीद उधम सिंह पार्क में की गई।
संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का) : पीडब्ल्यूडी फील्ड एवं वर्कशाप वर्कर्स यूनियन ब्रांच जलालाबाद की बैठक ब्रांच प्रधान परमजीत सिंह की अध्यक्षता में शहीद उधम सिंह पार्क में की गई। इस मौके यूनियन के महासचिव फुम्मण सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से कर्मचारियों के साथ पिछले विधानसभा चुनावों में किए वादों को पूरा करने के बजाय केवल टाल मटोल की नीति अपनाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कच्चे और कांट्रैक्ट पर काम करते कर्मियों को पक्का किया जाए, डीए की किस्तें जारी की जाए, पे कमिशन की रिपोर्ट लागू की जाए, जल सप्लाई स्कीमों का निजीकरण और पंचायतीकरण बंद किया जाए, जल सप्लाई व सैनिटेशन विभाग में खाली पड़ी पोस्टों पर रेगुलर भर्ती की जाए, दर्जा तीन व दर्जा चार की प्रमोशनें की जाए, मृतकों के वारिसों को नौकरियां दी जाएं। उन्होंने कहा कि मांगों के संबंध में पंजाब एवं यूटी कर्मचारियों व पेंशनरों के सांझे मोर्चे की तरफ से बनाए जाने वाले एक्शनों में भारी संख्या में भाग लेने का फैसला किया गया। इस दौरान यूनियन सदस्यों ने कृषि सुधार कानूनों को रद्द करवाने के लिए चल रहे किसानी आंदोलन का भी समर्थन किया। वहीं जोन फाजिल्का की 21 फरवरी को हो रहे चुनाव पर भी चर्चा की गई। इस मौके चेयरमैन भुौिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष गुरदेव सिंह, सीनियर उप प्रधान बलदेव राज, हरवेल सिंह, सुखदेव सिंह, हरजीत सिंह, बंता सिंह, सरदूल सिंह, सजण सिंह, जसवंत सिंह, प्रताप सिंह, टिक्का सिंह, स्वर्न सिंह, मक्खण सिंह, राज कुमार, महिद्र कुमार व अन्य उपस्थित थे।