मानव सेवा समिति ने स्थापना दिवस पर नवाजे सेवादार
समाजसेवी संस्था मानव सेवा समिति ने तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।
जागरण संवाददाता, अबोहर : समाजसेवी संस्था मानव सेवा समिति ने तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। संस्था के चेयरमैन अमीर कंबोज ने बताया के संस्था की शुरुआत 2016 में कुछ सेवादारों को लेकर की थी। तब से लेकर आज तक संस्था ने विभिन्न प्रकार के समाजसेवी कार्य किए हैं। सैकड़ों सेवादार संस्था के साथ जुड़कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने संस्था के करवाए गए जरूरतमंद लोगों की मदद के आंकड़े भी गिनाए। मुख्य अतिथि धीरेंद्र कुमार कमांडेंट डीआईजी-2 बीएसएफ अबोहर तथा पूनम सिंह कमिश्नर अबोहर निगम ने संस्था के सेवादारों के कार्यो की सराहना की और सहयोग देने का आश्वासन दिया। जिन रक्तदानी सेवादारों ने पांच या पांच से ज्यादा बार रक्तदान किया, उन्हें सम्मानित किया गया। अच्छी सेवाएं प्रदान करने वाले सेवादारों को भी सम्मानित किया गया।