Move to Jagran APP

दीपमाला से जगमगाई सादगी चौकी

दीवाली महोत्सव पर भारत-पाक सीमा की सादकी चौकी को रंग बिरंगी लाइटों व सैकड़ों दीप जलाकर सजाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Nov 2021 09:51 PM (IST)Updated: Fri, 05 Nov 2021 09:51 PM (IST)
दीपमाला से जगमगाई सादगी चौकी
दीपमाला से जगमगाई सादगी चौकी

संवाद सूत्र, फाजिल्का : दीवाली महोत्सव पर भारत-पाक सीमा की सादकी चौकी को रंग बिरंगी लाइटों व सैकड़ों दीप जलाकर सजाया गया। सायं काल दोनों देशों के बीच हुई रिट्रीट सैरेमनी के समापन के बाद बीएसएफ के अधिकारी एच होकिब, उनके साथ राकेश ठाकुर, डीएस सैणी के अलावा फाजिल्का से आए बार्डर ऐरिया विकास फ्रंट के प्रधान एलडी शर्मा, समाजसेवक डा. विरेंद्र जुनेजा, कृष्ण तनेजा के अलावा सीमावर्ती गांव पक्का चिश्ती वासियों ने दीपमालाएं की।

loksabha election banner

इसके बाद सादकी बीओपी में रंग बिरंगी रोशनी वाली प्रदूषण रहित आतिशबाजी चलाकर दीवाली उत्सव मनाया। इसके अलावा बीएसएफ की 66वीं बटालियन के कमांडेंट दिनेश कुमार के नेतृत्व में भारत-पाक सीमा की मौजम फरवर्ड चौकी पर दीप माला कर अधिकारियों व जवानों संग दीवाली उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ मिठाइयों का आदान प्रदान भी हुआ। बीएसएफ की 52वीं बटालियन द्वारा भी भारत-पाक सीमा की चौकी लक्खा असली व जोधे वाला में कमांडेंट सिगसान की अगुवाई में दीवाली उत्सव मनाया गया व मिठाइयां भेंट की गई।

भारत-पाक सीमा पर हुआ मिठाइयों का आदान प्रदान

संवाद सूत्र, फाजिल्का : दीवाली पर्व पर फाजिल्का की भारत-पाक सीमा के अंतरराष्ट्रीय सादकी बार्डर की जीरो लाइन पर दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों ने आपस में मिठाइयों का आदान प्रदान किया। भारत की तरफ से सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट मयंक द्विवेदी व अन्य अधिकारियों ने पाक रेंज के विग कमांडर व अन्य अधिकारियों को मिठाईयों के डिब्बे व फलों का टोकरा भेंट किया। वहीं पाक रेंज अधिकारियों ने भी पाकिस्तानी मिठाइयों के डिब्बे भेंट करके दीपावली की मुबारकबात दी व अमन शांति की कामना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.