रामनवमी पर किया सुंदरकांड का पाठ
श्री बाला जी मानव सेवा समिति के सहयोग से श्री सुंदरकांड के पाठ का उचारण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 03:36 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 06:12 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अबोहर : रामनवमी के पावन अवसर पर गुप्ता परिवार द्वारा कृष्णा नगरी में श्री बाला जी मानव सेवा समिति के सहयोग से श्री सुंदरकांड के पाठ का उच्चारण किया गया। प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इस सुंदरकांड पाठ में केवल छह ही लोगों ने भाग लिया और इसका लाइव प्रसारण फेसबुक पर किया गया।
इस लाइव प्रसारण का अनेकों लोगों ने घर बैठे आनंद माना और इस सुंदरकांड यज्ञ में अपनी आहूति डाली। दो घंटे तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुंदरकांड के बाद श्रीराम स्तुति, हनुमानजी व श्रीराम जी की आरती की गई। इस अवसर पर सुभाष गुप्ता, रजत लूथरा, राकेश आहूजा, सुनील कंबोज, जतिन धवन, अशोक वर्मा, चिराग गुप्ता, सुनीता गुप्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें