आवला ने गुरुहरसहाय में तो फैक्ट्री लगाई नहीं : सुखबीर
जलालाबाद में उपचुनाव शिअद के लिए नाक की साख बन गया है।
संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का) : जलालाबाद में उपचुनाव शिअद के लिए नाक की साख बन गया है। सुखबीर बादल ने बीते दिनों स्पष्ट किया था कि वह 2021 के चुनाव में जलालाबाद से ही चुनाव लडें़गे। ऐसे में शिअद 2019 में ही सीट जीतने की कोशिश में जुटी है। इसे लेकर मंगलवार को शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद के गांव ढंडी कदीम, मोहर सिंह वाला, मोहर सिंह वाला, चक्क टाहलीवाला, घुबाया, चक्क माली वाला, काठगढ़ का दौरा किया।
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याक्षी रमिद्र आवला पर तंज कस्ते कहा कि आवला जीतने के बाद जलालाबाद में फैक्ट्री लगाने की बात कर रहे हैं, पहले वो यह बताएं कि उन्होंने गुरुहरसहाय में कहां फैक्ट्री लगाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हर नेता केवल झूठे वादे ही किए हैं, पूरा कोई नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने समाज के हर वर्ग से भेदभाव किया है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई सालों के दौरान न सिर्फ विकास कार्य रोक दिए गए हैं, बल्कि बड़ी संख्या में लोगों को आटा दाल, वृद्धा पेंशन स्कीम जैसी समाज कल्याण सुविधाएं भी देनी बंद कर दी हैं। इस मौके पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह सेखों तथा अवतार सिंह जीरा ने भी संबोधित किया।