गोपी चंद कॉलेज की छात्राओं ने सजाई पूजा की थाली
अबोहर गोपीचंद आर्य कॉलेज में प्रिसिपल डॉ. रेखा सूद हांडा के निर्देशन और होम साइंस विभाग के परिधि कटारिया व शीनू शर्मा की देखरेख में करवा चौथ के उपलक्ष्य में सरगी नामक प्रदर्शनी-कम-सेल लगाई गई।
संवाद सहयोगी, अबोहर : गोपीचंद आर्य कॉलेज में प्रिसिपल डॉ. रेखा सूद हांडा के निर्देशन और होम साइंस विभाग के परिधि कटारिया व शीनू शर्मा की देखरेख में करवा चौथ के उपलक्ष्य में सरगी नामक प्रदर्शनी-कम-सेल लगाई गई। जिसमें छात्राओं द्वारा तैयार किए गए चाकलेट प्रदर्शनी में रखे गए। जिनका अध्यापकों व छात्राओं ने आनंद लिया। करवा चौथ के त्योहार को ध्यान में रखते हुए पूजा की थाली, पोटलियां भी हाथ से तैयार करके सेल लगाई गई और कास्मेटिक्स की स्टाल भी लगाई गई।
कम्यूनिटी कॉलेज के ब्यूटी एंड एथेटिक्स विभाग द्वारा मैडम असमिता और मैडम आशा रानी की देखरेख में ब्यूटी लैब में ट्रिमिग, फेसीअल, हेयर कट, नेल आर्ट और मेहंदी लगाने की सुविधा भी मुहैया करवाई गई। प्रिसिपल ने इस प्रदर्शनी-कम-सेल का दौरा किया व स्टाल से कुछ खरीदारी करके छात्राओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने छात्राओं के कला-कौशल की सराहना करते हुए उनके रौशन भविष्य की कामना की। उन्होंने होम साइंस विभाग और कम्युनिटी कॉलेज के अध्यापकों मैडम परिधि, मैडम शीनू, मैडम असमिता और मैडम आशा रानी की प्रशंसा की।