जीएवी जैन स्कूल के विद्यार्थियों ने मनाई ऑनलाइन जन्माष्टमी
मलोट रोड पर स्थित गुरु आत्मवल्लभ जैन आदर्श विद्यालय में अध्यापकों व विद्यार्थियों द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम व श्रद्धा से मनाई गई।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : मलोट रोड पर स्थित गुरु आत्मवल्लभ जैन आदर्श विद्यालय में अध्यापकों व विद्यार्थियों द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम व श्रद्धा से मनाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा चार्ट मेकिग के जरिये भगवान कृष्ण की बांसुरी तथा अन्य चित्र बनाकर भगवान श्री कृष्ण को नमन किया। वहीं कुछ विद्यार्थियों द्वारा बांसुरी के साथ पोज देते हुए जन्माष्टमी पर्व मनाया गया।
इस मौके पर प्रिसिपल नरेश कुमार सपड़ा ने बच्चों व स्टाफ को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जीवन में बांसुरी का बहुत महत्व रहा है। उन्होंने कहा कि बांसुरी में कोई गांठ नहीं होती वैसे ही हमें भी अपने जीवन में कोई गांठ नहीं रखनी चाहिए। हमें अपने जीवन में वैर विरोध व ईष्र्या तथा गुस्सा त्यागते हुए दूसरों का भला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बांसुरी की दूसरी बात यह है कि यह तभी बजती है कि जब इसे कोई बजाता है। सबसे बड़ी बात बांसुरी से निकलने वाली आवाज हमेशा मधुर होती है। हमें भी अपने जीवन में मधुर तथा नम्र बनना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधकीय कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट अनिल जैन ने कहा कि हमें जन्माष्टमी पर्व मनाने के साथ श्री कृष्ण जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम में समूह स्टाफ सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।