सोनू पाकपटनी बने श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष
श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर के अध्यक्ष पद का द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर के अध्यक्ष पद का द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर कमेटी अध्यक्ष दीपक ग्रोवर सोनू पाकपटनी को आगामी दो साल के लिए फिर से अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन मंदिर कमेटी से जुड़े कृष्ण सचदेवा बौबी की देखरेख में किया गया। सचदेवा ने बताया कि सर्वप्रथम अध्यक्ष सोनू पाकपटनी ने अपने दो साल के कार्यकाल में किए कार्यो का ब्यौरा पेश किया।
अध्यक्ष सोनू पाकपटनी ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार प्रकट किया। सभी सदस्यों ने अध्यक्ष सोनू पाकपटनी को बधाई दी। इस मौके पर मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शगन लाल सेतिया, सुनील परनामी, अशोक मोंगा, रमन ग्रोवर रौमी, विनोद ग्रोवर नीटा, सुरेंद्र गिल्होत्रा, अशोक धूड़िया, नीनू परनामी, नवल भगत, केवल मदान, इंद्रजीत चराया, सुरेश भगत काली व अन्य सदस्य मौजूद रहे।