Move to Jagran APP

श्री ब्राह्मण सभा ने बांटा मासिक राशन

श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन भगवान श्री परशुराम मंदिर के प्रांगण में किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jun 2020 06:33 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2020 06:33 PM (IST)
श्री ब्राह्मण सभा ने बांटा मासिक राशन
श्री ब्राह्मण सभा ने बांटा मासिक राशन

संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्री ब्राह्मण सभा द्वारा सुबह साढ़े आठ बजे से 11 बजे तक श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन भगवान श्री परशुराम मंदिर के प्रांगण में किया गया। यह आयोजन सभा के चेयरमैन हंसराज शर्मा की पत्नी स्व. सरिता शर्मा की पुण्यतिथि पर किया गया। इस दौरान शर्मा परिवार के सहयोग से मासिक राशन भी वितरित किया गया। इस दौरान डीएसपी (एच) अशोक कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

loksabha election banner

सभा के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सभी श्रद्धालुओं द्वारा श्री रामायण व भगवान परशुराम जी की आरती की गई। इस मौके पर संरक्षक चंद्रशेखर शर्मा, वरिदर सहजपाल, महासचिव संदीप कुमार शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा, रामशरण शर्मा, सुंदर लाल शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, वरेंद्र कुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, चिरंजी लाल शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, हुकम चंद शर्मा, राजेंद्र कुमार गौतम, प्रभात शर्मा, दिनेश विशिष्ट आदित्य त्रिपाठी, आदित्य शर्मा, लीलाधर शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित कुमार शर्मा, अशोक कुमार भारद्वाज, विजय शंकर शर्मा, अमित कुमार, पंडित सीता राम पुजारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.