Move to Jagran APP

कॉपी..सीमा शर्मा व नीतू खुराना भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव नियुक्त

मोना जायसवाल ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया के निर्देश पर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 02:53 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 02:53 PM (IST)
कॉपी..सीमा शर्मा व नीतू खुराना भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव नियुक्त
कॉपी..सीमा शर्मा व नीतू खुराना भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव नियुक्त

जागरण संवाददाता, अबोहर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रधान मोना जायसवाल ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया के निर्देश पर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। सीमा शर्मा (पटियाला) व नीतू खुराना (मोहाली) को प्रदेश महामंत्री तथा अमरजोत कौर (अमृतसर) को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है, जबकि कनिका जिंदल (लुधियाना), मनीषा (खन्ना), मीनू सहगल (अमृतसर), नीति तलवार (होशियारपुर), नेक मिन्हास (मुकेरियां), उर्मिल वैद्य (जालंधर) व पूजा चोपड़ा (पठानकोट) को उपप्रधान चुना है। इसके अलावा अलका कुमार (रोपड़), भारती शर्मा (कपूरथला), चंद्ररेखा (कपूरथला), मनजोत कौर (बठिंडा), मोना कटारिया (फाजिल्का) व सुधा खन्ना (लुधियाना) सचिव, अम्बिका बजाज (फिरोजपुर) सहकोषाध्यक्ष, चम्पा राणा (मोहाली) कार्यालय प्रभारी, प्रतिमा सिन्हा (मोहाली) कार्यालय सहप्रभारी, अंजलि (जालंधर) प्रवक्ता, सुमन सहगल (जालंधर) मीडिया सहसचिव, अलका बांसल (संगरूर) सोशल मीडिया कन्वीनर, मंजू मित्तल(मानसा) व पूनम खण्डेलवाल (फरीदकोट) सोशल मीडिया को-कन्वीनर, आरती टटियाल (पठानकोट) कानून प्रभारी, बृजबाला (मुकेरियां) कानून सहप्रभारी, मोनिका शर्मा (पटियाला) स्व: सहायता प्रेरक प्रभारी, लक्ष्मी (संगरूर) स्वच्छता अभियान प्रभारी, बलजीत कौर (पटियाला) व रेवा छारिया (संगरूर) स्वच्छता अभियान सहप्रभारी, नीलम महंत (गुरदासपुर) बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रभारी, कंचन जिंदल (बठिंडा) व अलका महंत (गुरदासपुर) बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहप्रभारी, परमिंद्र कौर (बठिंडा) कार्यक्रम प्रभारी, रीना जोशी (मलेरकोटला) व तृप्ता कौशल कार्यक्रम सहप्रभारी, सीमा साहनी (जालन्धर) महिला सशक्तिकरण प्रभारी, प्रभा महाजन (पठानकोट) व मंजू मल्होत्रा (लुधियाना) महिला सशक्तिकरण सहप्रभारी बनाई गई हैं। मोना जायसवाल ने बताया कि शेष कार्यकारिणी में बलजिंद्र कौर (फाजिल्का) प्रशिक्षण प्रभारी तथा मोनिका मानसी जिन्दल (संगरूर) व नीता पठानिया (पठानकोट) प्रशिक्षण सहप्रभारी होंगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में गीता चौधरी (अबोहर), कमलेश चुघ (फाजिल्का), आशा शहेजरा (राजपुरा), अहिसा पाठक (नवाशहर), अमरजीत कौर (अमृतसर), अंजू अरोड़ा (फगवाड़ा), डिम्पल भारद्वाज (नवांशहर), कुसुम शर्मा (बटाला), कविता सचदेवा (जालंधर), कुसुम शर्मा (बटाला), मनदीप कौर (पटियाला), मोनिका गोयल (संगरूर), मधु शर्मा (राजपुरा), नरेश कुमारी (मुकेरियां), नरेंद्र कौर (अमृतसर), प्रोमिला मोनराय (मोगा), नीलम धवन (लुधियाना), रमा महाजन (अमृतसर), नरेंद्र कौर (पटियाला), रेनू कश्यप (गुरदासपुर), ऋतु कौशल (जालंधर), शक्ति चोपड़ा (फिरोजपुर) संगीता सचदेवा (फतेहगढ़ साहिब), सोनिया पस्सी (राजपुरा), सुखराज (जालन्धर), सुषमा गोसल (बरनाला), सुषमा सेतिया (होशियारपुर), वरिंद्र सोढी (मोहाली), अनुराधा भारद्वाज (जालन्धर) व कविता (खन्ना) को शामिल किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.