Move to Jagran APP

एससी मोर्चा ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

भाजपा एससी मोर्चा की ओर से कटियांवाली में मंगलवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके करवाए गए समारोह की अध्यक्षता एससी मोर्चा के जिला प्रधान पम्मी सिंह ने की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 10:25 PM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 10:25 PM (IST)
एससी मोर्चा ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस
एससी मोर्चा ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

संवाद सूत्र, फाजिल्का : भाजपा एससी मोर्चा की ओर से कटियांवाली में मंगलवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके करवाए गए समारोह की अध्यक्षता एससी मोर्चा के जिला प्रधान पम्मी सिंह ने की। सबसे पहले एससी मोर्चा और बल्लूआना मंडल के समूह पदाधिकारियों द्वारा भारत-माता, डा. शामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय को ज्योति प्रज्जवलित कर श्रद्धासुमन भेंट किए गए। इस मौके एससी मोर्चा के जिला प्रधान पम्मी सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जहां करोड़ों गरीब लोगों के घर बनाने का स्वप्न पूरा किया है। वहीं लोगों को एक देश एक राशन कार्ड की सुविधा भी मुहैया करवाई है, जिससे वह देश में से कहीं से भी अनाज ले सकें। इस मौके डा. रूप राम प्रधान बल्लूआना मंडल, गौरव ढीगांवाली जिला आईटी सैल, जगदीश जयपाल जिला महामंत्री एससी मोर्चा, दलीप कुमार उप प्रधान जिला एससी, कोषाध्यक्ष बलराज सिद्धू, कुलवंत शर्मा महामंत्री, प्रिस कंबोज, कृष्ण कुमार महामंत्री बल्लूआना मंडल, बिशन लाल, नगीन गोयल, मास्टर बिहारी लाल, कंता राम, इंदराज, प्रवीण गोयल, रजिन्दर कुमार, रजिंदर कुमार, राम कुमार गोयल, जय चंद, पवन, मोनू, रजिन्दर, सुरिंदर, बनवारी लाल शर्मा व अन्य उपस्थित थे। भाजपा जिला प्रधान के आवास का किया घेराव जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : किसानों का विरोध देखते हुए फिरोजपुर में भाजपा का स्थापना दिवस गुप्त तरीके से मनाने का प्रयास भी विफल रहा। मंगलवार को कार्यक्रम की भनक लगते ही किसान यूनियन राजोआना के सदस्य जिला भाजपा अध्यक्ष सुरिदर सिंह बग्गेके पिपल के घर का घेराव करने पहुंच गए। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले।

loksabha election banner

भाजपा नेता सुबह दस बजे गुरु नगर स्थित जिला प्रधान के घर पहुंचे थे। जिला प्रधान ने कहा कि किसानों के घेराव के कारण कई कार्यकर्ता नहीं पहुंच पाए लेकिन उनका कार्यक्रम चलता रहा। किसानों ने चार घंटे तक भाजपा नेता के घर का घेराव किया। भाजपा के स्थापना दिवस का कार्यक्रम बेहद गुप्त रखा गया। किसी तरह का मैसेज वायरल नहीं किया गया। बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सावधानी रखने को कहा गया। भाजपा की ओर से सुबह दस बजे से साधारण कार्यक्रम आयोजित करना था। किसान संगठन को जानकारी मिली तो करीबन साढे़ दस बजे किसान गुरु नगर पहुंच गए। इस दौरान किसानों ने कहा कि जब तक कृषि कानून का मुद्दा हल नहीं होता वे भाजपा को किसी भी तरह का कार्यक्रम आयोजित नहीं करने देंगे।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरिदर सिंह बग्गेके पिपल ने कहा कि स्वच्छ भारत के पंजाब प्रभारी ओम प्रकाश, स्थानीय निकाय मामलों पंजाब के दविदर बजाज, दविदर कपूर, राजेश कपूर, जुगराज कटोरा और सुशील गुप्ता ही कार्यक्रम में पहुंच पाए।किसानों के घेराव के कारण बाकी के सदस्य घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए। किसानी मसले हल होने तक जारी रहेगा विरोध : प्रगट सिंह

किसान यूनियन राजोआना के पंजाब सचिव प्रगट सिंह और जिला प्रधान हरबंस सिंह कौड़ा ने कहा किसानी मसले हल न होने तक किसानों को विरोध जारी रहेगा। बेशक कार्यक्रम कितना ही गुप्त क्यो न रखा जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.