सांझा फ्रंट कन्वीनर धरने पर बैठे
पंजाब यूटी कर्मचारी व पेंशनर्ज सांझा फ्रंट की ओर से शुक्रवार को डीसी दफ्तर फाजिल्का के समक्ष सांझा फ्रंट के कन्वीनरों ने धरना लगा प्रदर्शन किया जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने एकत्रित होकर सरकार की विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब यूटी कर्मचारी व पेंशनर्ज सांझा फ्रंट की ओर से शुक्रवार को डीसी दफ्तर फाजिल्का के समक्ष सांझा फ्रंट के कन्वीनरों ने धरना लगा प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने एकत्रित होकर सरकार की विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर देसराज गांधी, नोपा राम, बचन सिंह, केवल कृष्ण ने कहा कि पिछले लंबे समय से कर्मचारियों, पेंशनरों, आंगनवाड़ी व मिड डे मील के साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कैप्टन सरकार ने पिछले चार साल से कर्मचारियों की एक भी मांग पूरी नहीं की, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है। उनकी मांगों में 6वां पे कमिशन लागू करना, जो 200 रुपए जजिया टैक्स काटा जा रहा है, वह न काटा जाए, पुरानी पेंशन लागू की जाए, नई भर्ती केंद्र के पे ग्रेड पर न की जाए, कच्चे, मस्ट्रोल व आउटसोर्स पर रखे गए कर्मचारी पक्के किए जाएं, मिड डे मील कर्मियों को मानभत्ता कम से कम 18 हजार रुपये माह दिया जाए, विभागों का निजीकरन बंद किया जाए और रिक्त पदों पर पक्की भर्ती की जाए, विभागों में खत्म की पोस्टें जैसे जलस्त्रोत, वाटर सप्लाई, बिजली बोर्ड की बहाल की जाएं और परमिशन पीरियड पर भर्ती बंद करके सीधी रेगुलर भर्ती बंद की जाए और ग्रेजुएटी की हद में 10 लाख रुपए से 20 लाख रुपए की हुई बढोतरी को तुरंत वापस लिया जाए, बिजली बोर्ड के पेंशनरों व नौकरी कर रहे कर्मचारियों को मुफ्त बिजली सहूलियत दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान न दिया तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस मौके कुलबीर ढाबा, परमजीत सिंह, फुम्मन सिंह, कुलवंत गाबा, प्रदीप कुमार, देस राज गांधी, नोपा राम, बचन सिंह, केवल कृष्ण, देव राज शर्मा, शेर सिंह, गुरदेव मोहला, जय चंद व अन्यों ने संबोधित किया।