वाद विवाद प्रतियोगिता में संध्या प्रथम
डीएवी कॉलेज मलोट में अंतर राज्यीय वाद विवाद प्रतियोगिता में गोपीचंद कॉलेज की छात्राओं ने प्रथम व तृतीय स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 01:42 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:10 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अबोहर : डीएवी कॉलेज मलोट में अंतर राज्यीय वाद विवाद प्रतियोगिता में गोपीचंद कॉलेज की छात्राओं ने प्रथम व तृतीय स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। प्रिसिपल डॉ. रेखा सूद हांडा ने बताया कि 32 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए कॉलेज की छात्रा संध्या ने प्रथम व ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह की मुख्यातिथि गोपीचंद कॉलेज की प्रिसिपल डॉ. रेखा सूद हांडा थे। मुख्यातिथि द्वारा छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पिछले साल भी संध्या ने प्रथम स्थान हासिल किया था। इस उपलब्धि में मैडम गायत्री, रीटा व सरोज का सम्पूर्ण सहयोग रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें