बल्लुआना से बदला शिअद उम्मीदवार, अब पृथ्वी राम लड़ेगे चुनाव
बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र आरक्षित से शिअद ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है।
संस, अबोहर : बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र आरक्षित से शिअद ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। यहां पहले शिअद ने गोबिदगढ़ के पूर्व सरपंच हरदेव सिंह मेघ को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन शिअद ने अब यहां से पृथ्वी राम मेघ को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
हरदेव सिंह मेघ ने चुनाव से पीछे हटने का हवाला अपने परिवारिक कारणों को बताया है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि वह शिअद के साथ खड़े हैं व शिअद बल्लुआना से विजयी होगी। सूत्र बताते हैं कि हरदेव सिंह मेघ कुछ दिन पहले डेरा सच्चा सौदा सिरसा गए थे, जहां वह बेअदबी के मामले पर कुछ ऐसा बयान दे बैठे जिसके बाद उनका विरोध होने लगा। जिस कारण अब उन्हें यह फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा। वहीं शिअद प्रत्याशी पृथ्वी राम मेघ मलोट से संबंधित है। बता दे हरदेव मेघ पिछले लंबे समय से चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे।
घुड़ियाना हो सकते हैं भाजपा के उम्मीदवार राज नरूला, अबोहर : : बल्लुआना विधानसभा आरक्षित सीट पर भाजपा की सीट को लेकर पेच फंसा हुआ है । यहां टिकट के लिए तीन बार शिअद से विधायक बने गुरतेज सिंह घुडि़याना प्रबल दावेदार है। वह शिअद को छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं।
बल्लुआना से तीन बार विधायक रहे गुरतेज सिंह घुडि़याना एडवोकेट हैं व पिछले लंबे समय से राजनीति से जुड़े हुए है। शिअद से टिकट न मिलने पर वह हाल ही में भाजपा में शामिल हो गए थे। घुड़ियाना बल्लुआना से 1997, 2007 व 2012 में शिअद की टिकट पर चुनाव जीते चुके हैं।
बल्लुआना में अब तक छह बार कांग्रेस ने तो तीन बार शिअद ने विजय हासिल की है व शिअद की टिकट पर तीनों बर बार गुरतेज सिंह घुडि़याना ही ने विजय हासिल की। गुरतेज सिंह घुडि़याना बल्लुआना हल्के की जनता से हमेशा जुड़े रहे हैं। बल्लुलाआना से भाजपा की टिकट पर वंदना सागवाल भी दावेदार है व एड़ी चोटी का जोर टिकट पाने के लिए लगा रही हैं।
बल्लुआना में पहले कांग्रेस व शिअद में ही सीधा मुकाबला होता आया है, लेकिन इस बार कुछ समीकरण कुछ अलग है। अब यहां चार कोणीय मुकाबला होने के आसार बन रहे हैं। अगर भाजपा यहां से गुरतेज सिंह घुडि़याना को टिकट देती है तो वह सभी पार्टियों का गणित बिगाड़ सकते है। यहां आम आदमी पार्टी से अमनदीप गोल्डी मुसाफिर को चुनाव मैदान में उतारा है जो फाजिल्का से संबंधित है व उनके एक गुट द्वारा विरोध भी किया जाता रहा है। कांग्रेस से यहां राजिदर कौर को चुनाव मैदान में उतारा है, जिसका विरोध नत्थू राम गुट द्वारा किया जा रहा है। शिअद ने यहां से हरदेव सिंह मेघ को चुनाव मैदान में उतारा है, लेकिन उनका भी एक पक्ष द्वारा विरोध किया जा रहा है। अब भाजपा किस को चुनाव मैदान में उतारती है यह तो आने वाले समय ही बताएगा। फिलहाल बल्लुआना में मुकाबला दिलचस्प होगा।