श्री गीता जयंती पर मंदिर परिसर में करवाया हवन यज्ञ
घंटाघर के निकट स्थित सनातन धर्म अरोड़वंश गीता भवन मंदिर फाजिल्का में श्री गीता जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन रविवार से शुरू हुआ। इसको लेकर मंदिर कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जबकि मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : घंटाघर के निकट स्थित सनातन धर्म अरोड़वंश गीता भवन मंदिर फाजिल्का में श्री गीता जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन रविवार से शुरू हुआ। इसको लेकर मंदिर कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जबकि मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष टेक चंद धूड़िया ने बताया कि मंदिर कमेटी के प्रधान सुरिद्र आहुजा के नेतृत्व में श्री गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 14 दिसंबर को किया जाएगा। जिसके उपलक्ष्य में रविवार को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके रिटायर्ड सीनियर एक्सईन पावरकाम रत्न लाल सेतिया व उनकी पत्नी दर्शना सेतिया मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। इस मौके आचार्य जगदीश शर्मा पुजारी गीता मंदिर ने भागवत गीता श्लोकों का उच्चारण कर आहुति डलवाई। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को भी सुबह नौ से 11 बजे तक हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस दिन अश्वनी कुक्कड़ व राज प्रकाश गांधी मुख्य मेहमान के रूप में शामिल होंगे। पूर्णाहुति 14 दिसंबर को गीता जयंति वाले दिन होगी। इस दिन भी सुबह नौ से 11 बजे तक हवन यज्ञ होगा और पूर्णाहुति से हवन यज्ञ संपन्न करवाया जाएगा। इसके अलावा भी भव्य आयोजन होंगे। उन्होंने बताया कि इस दिन श्री कृष्ण जी ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। उन्होंने शहरवासियों को धार्मिक आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया। आयोजन में अशोक सुखीजा, सतीश धूड़िया, हरी कृष्ण भाटिया, महेश नागपाल, हरीश मुंजाल, स्वर्ण भठेजा, विनोद वाट्स आदि द्वारा सहयोग किया जा रहा है।