Move to Jagran APP

राज कंबोज जिला फार्मेसी अधिकारी नियुक्त

डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब ने सीनियर फार्मेसी अधिकारियों को जिला फार्मेसी अधिकारी व चीफ फार्मेसी अधिकारी के तौर पर पदोन्नत करके 17 अधिकारियों को विभिन्न नए स्थानों पर नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 03:54 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:14 AM (IST)
राज कंबोज जिला फार्मेसी अधिकारी नियुक्त
राज कंबोज जिला फार्मेसी अधिकारी नियुक्त

संवाद सूत्र, फाजिल्का : डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब ने सीनियर फार्मेसी अधिकारियों को जिला फार्मेसी अधिकारी व चीफ फार्मेसी अधिकारी के तौर पर पदोन्नत करके 17 अधिकारियों को विभिन्न नए स्थानों पर नियुक्त किया गया है।

loksabha election banner

फाजिल्का जिले में सीएचसी डबवाला कलां के राज कुमार कंबोज को बतौर जिला फार्मेसी अधिकारी सिविल सर्जन कार्यालय फाजिल्का में नियुक्त किया गया है। राजकुमार कंबोज ने पदभार संभाल लिया है। वह फाजिल्का जिला में सिविल सर्जन कार्यालय में नियुक्त किए जाने वाले सर्वप्रथम अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति पर जिला अस्पताल फाजिल्का के सीनियर फार्मेसी अधिकारी अजीत सिंह व अन्य फार्मेसी अधिकारियों संजना रानी, सुनील सेठी, ब्रिज मोहन सचदेवा व परमजीत सिंह ने उन्हें मुंह मीठा करवाकर नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की। सिविल सर्जन कार्यालय व जिला अस्पताल के समूह कर्मचारियों ने भी कंबोज की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। वहीं सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट शशिकांत व पंजाब फार्मेसी अफसर एसोसिएशन जिला फाजिल्का के वित्त सचिव नरैन राम, मुख्य सलाहकार परमजीत सिंह तनेजा, आडिटर सचवीर सिंह तथा अन्य सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्टों के प्रतिनिधिमंडल जिसमें राधे श्याम, राजिदर पासी, धर्म चंद वर्मा, जनार्दन लाल शर्मा, ओमप्रकाश जुनेजा, प्रदीप जलवाल शामिल हैं, ने भी कंबोज को उनकी नियुक्ति पर हार्दिक बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.