पंजाबी सभ्याचार मंच ने लाला लाजपत राय को किया याद
पंजाबी सभ्याचार मंच की ओर से लाला लाजपत राय का 157वां जन्म दिवस शुक्रवार को लाला लाजपत राय पार्क में मनाया गया।
संस, अबोहर: पंजाबी सभ्याचार मंच की ओर से लाला लाजपत राय का 157वां जन्म दिवस शुक्रवार को लाला लाजपत राय पार्क में मनाया गया। चेयरमैन बीएल सिक्का के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें याद किया।
इस मौके पर व्यक्ताओं ने कहा कि हर देशवासी को लाला लाजपत राय और सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान पर गर्व है। इन्ही देशप्रेमियों की बदौलत आज हम खुली फिजा में सांस ले रहे हैं। इनसे आज की नौजवान पीढ़ी को देश भक्ति का जज्बा कायम करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि लाला जी महान स्वतंत्रता सेनानियों में एक थे। इस अवसर पर गंगाधर बांसल, पुनीत बांसल, रोमेश मिड्ढा, एडवाकेट रविकांत बांसल, सुभाष विज, एडवोकेट विजेंद्रपाल बिश्नोई, रविद्र ढाका, नरेंद्र सिंह धनोआ, विनोद कुमार, शुभम सोखल, रमेश जग्गा, देसराज कंबोज मौजूद थे।