झूठे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार : सुखबीर
शिरोमणि अकाली दल की ओर से विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरगर्मियां तेज कर दी गई हैं। गांव बादल में यूथ अकाली दल के जिला प्रधान हरबिद्र सिंह हैरी के नेतृत्व में अबोहर के सुभाष नगर निवासी अंत राम विनोद शर्मा राज कुमार राजू जगदीश गेदर निवासी अजीमगढ़ अकाली दल में शामिल हो गए जबकि रीटा रानी भाजपा छोड़ कर अकाली दल में शामिल हुई।
संवाद सहयोगी, अबोहर : शिरोमणि अकाली दल की ओर से विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरगर्मियां तेज कर दी गई हैं। गांव बादल में यूथ अकाली दल के जिला प्रधान हरबिद्र सिंह हैरी के नेतृत्व में अबोहर के सुभाष नगर निवासी अंत राम, विनोद शर्मा राज कुमार राजू, जगदीश गेदर निवासी अजीमगढ़ अकाली दल में शामिल हो गए जबकि रीटा रानी भाजपा छोड़ कर अकाली दल में शामिल हुई। सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व उपमुख्यमंत्री व शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सिरोपा पहना कर अकाली दल में शामिल किया।
इस मौके सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार झूठे वादे कर सत्ता में आई थी और अब लोगों का इस सरकार से मोह भंग हो गया है। आने वाले चुनावों में कांग्रेस सरकार को मुंह की खानी पड़ेगी। इस मौके पर हरबिद्र सिंह हैरी ने कहा कि कार्यकर्ता आने वाले चुनावों के लिए जुट जाने का आह्वान किया। कार्यकर्ता हर मोहल्लों में घर-घर जाकर अकाली दल की नीतियों से अवगत करवाएं ताकि आने वाले चुनावों में कांग्रेस सरकार को चलता किया जा सके। इस मौके पर पटेल घुल्ला, आइटी सेल के जिला प्रधान गुरविद्र सिंह रिक्की, भूपिद्र सिंह चहल, चरणजीत सिंह मौजूद थे।