वायदे पूरे ना होने पर अध्यापकों ने विधायक कार्यालय में लौटा चुनाव मेनिफेस्टो
सर्व शिक्षा अभियान व मिड-डे मील दफ्तरी कर्मचारियों ने विधायक दविदर सिंह घुबाया के चंडीगढ़ होने के कारण उनके कार्यालय इंचार्ज को चुनाव मनोरथ पत्र वापस दिया गया।
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : सर्व शिक्षा अभियान व मिड-डे मील दफ्तरी कर्मचारियों ने विधायक दविदर सिंह घुबाया के चंडीगढ़ होने के कारण उनके कार्यालय इंचार्ज को चुनाव मनोरथ पत्र वापस दिया गया। नेताओं ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्य करते अध्यापकों को सरकार ने 1 अप्रैल 2018 से शिक्षा विभाग में रेगुलर कर दिया है।
दफ्तरी कर्मचारी जोकि अध्यापकों से पहले से काम कर रहे हैं उनको बार-बार अनदेखा किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि यह चुनाव मनोरथ पत्र हमारे किसी काम नहीं आया है इसमें कर्मचरियों के साथ किए वादों में से एक भी वादा सरकार ने पूरा नहीं किया है। नेताओं ने कहा कि सरकार के झूठे वादों से खफा कर्मचारियों द्वारा पंजाब यूटी कर्मचारी पेंशनर सांझा फ्रंट के बैनर तले पंजाब भर में 15 अगस्त को रोष प्रदर्शन और 18 अगस्त को किए जा रहे पंजाब बंद में सर्व शिक्षा अभियान व मिड-डे-मील दफ्तरी कर्मचारी बढ़ चढ़कर शामिल होंगे।