बुजुर्गो, माता-पिता, अध्यापकों का करें सम्मान
मार्शल अकादमी ने 550वें प्रकाश पर्व पर विद्यार्थियों को श्री गुरु नानक देव के जीवन व उनकी शिक्षाओं से अवगत करवाने के लिए सेमिनार करवाया गया।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : मार्शल अकादमी ने 550वें प्रकाश पर्व पर विद्यार्थियों को श्री गुरु नानक देव के जीवन व उनकी शिक्षाओं से अवगत करवाने के लिए सेमिनार करवाया गया। इसमें समें डिप्टी डीईओ एलीमेंट्री प्रदीप खनगवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम एडवोकेट संजीव बांसल मार्शल की अध्यक्षता में हुआ।
खनगवाल ने कहा कि सरकार की ओर से गुरुजी के जीवन पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम करवाया है। लेकिन कार्यक्रम की सार्थकता तभी है अगर हम उनके जीवन तथा कार्यों से सीख लेते हुए अपने जीवन में परिवर्तन लाएं। एडवोकेट मार्शल ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए हौसला व मेहनत बहुत जरूरी है। जीवन में हमेशा हौसले के साथ आगे बढ़ते हुए कामयाबी हासिल करनी चाहिए। पवन जुलाहा ने कहा कि माता-पिता का सम्मान करने वाला कभी भी जीवन में असफल नहीं रहता। हमें अपने जीवन में माता पिता, अध्यापकों तथा बुजुर्गों का सदैव सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर पवन जुलाहा, जगजीत सिंह पदम, गुरिद्र सिंह राणा, हैडमास्टर मोहन लाल खत्री, राज खनगवाल, रमन, बीरबल, चिमन लाल व अन्य उपस्थित थे।