2522 बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी दवा
20 सितंबर से 22 सितंबर तक माईग्रेटरी पल्स पोलियो अभियान चलाया गया जिसमें 5004 घरों में जाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने 2522 बच्चों को पोलियो रोधी बूंदें पिलाई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 05:43 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 05:43 PM (IST)
संस, अबोहर : 20 सितंबर से 22 सितंबर तक माईग्रेटरी पल्स पोलियो अभियान चलाया गया, जिसमें 5004 घरों में जाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने 2522 बच्चों को पोलियो रोधी बूंदें पिलाई। नोडल अधिकारी डॉ. साहब राम ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने झुग्गी झोपडि़यों व ईट भट्टा पर जाकर पांच साल तक के बच्चों को पोलियों रोधी दवा पिलाई। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के तहत सख्त हिदायतों का विशेष ध्यान रखा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें