सिविल अस्पताल के बाहर से अज्ञात शव बरामद
फाजिल्का सिविल अस्पताल के साथ लगती दीवार से आज सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है जिसकी अभी तक पहचान नहीं हुई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Apr 2019 12:29 AM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 06:28 AM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का : सिविल अस्पताल के साथ लगती दीवार से आज सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हुई। मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।अस्पताल में मौजून स्थानीय निवासी विक्की ने बताया कि सुबह एक व्यक्ति सरकारी अस्पताल की दीवार के साथ लेटा हुआ था। पास जाकर देखा तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने इस संबंधी नगर थाना पुलिस को बताया, जिस पर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। इस संबंधी नगर थाना प्रभारी प्रेम नाथ ने कहा कि मृतक के शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिसे अस्पताल के शवगृह में 72 घंटों के लिए पहचान के लिए रखवा दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें