Move to Jagran APP

विधायक आवला दिल्ली में किसानों के धरने में हुए शामिल

कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ के दिशानिर्देशों पर कृषि सुधार कानून के खिलाफ पंजाब राज्य से कांग्रेस पार्टी से सबंधित मैंबर पार्लियामेंट और विधायक दिल्ली जंत्र-मंत्र पर जाकर रोष धरना दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 10:07 PM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 10:07 PM (IST)
विधायक आवला दिल्ली में किसानों के धरने में हुए शामिल
विधायक आवला दिल्ली में किसानों के धरने में हुए शामिल

संवाद सूत्र, जलालाबाद : कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ के दिशानिर्देशों पर कृषि सुधार कानून के खिलाफ पंजाब राज्य से कांग्रेस पार्टी से सबंधित मैंबर पार्लियामेंट और विधायक दिल्ली जंत्र-मंत्र पर जाकर रोष धरना दे रहे हैं। इस धरने दौरान जलालाबाद से विधायक रमिदर आवला ने भी भाग लिया।

loksabha election banner

इस दौरान उनके साथ कुलबीर सिंह जीरा, जसबीर सिंह डिपा सांसद, सांसद संतोष चौधरी, विधायक गुरप्रीत सिंह, राहुल महराज, चेयरमैन राजविदंर लक्की शामिल थे। विधायक आवला ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के अधिकारों को छीनना चाहती है, क्योंकि किसानों की ओर से शुरू किए गए संघर्ष के बाद केंद्र सरकार व पीएम किसानों की मांगों को पूरा करने के बजाए कृषि कानून के फायदे गिनाने में लगे हैं। विधायक आवला ने कहा कि किसान सर्दी में बुलंद हौसलों के साथ दिल्ली बार्डरों पर धरना दे रहे हैं और देश की सरकार को किसानों के अधिकारों की कीमतों को समझते हुए कृषि कानून रद करने चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि सुधार कानून किसानों के हक में नहीं है। इससे किसानों व आढ़तियों का रिश्ता खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानून रद करवाने के लिए किसान काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं और ठंड में भी किसान मोर्चे पर डटे हुए हैं। अगर ये मामला हल न हुआ तो ये देश के लिए बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि देश में सुख-शांति व अमन व्यवस्था बनी रहे। इसलिए सरकार को अपनी जिद छोड़कर कृषि कानून वापस लेने चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.