ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप
मूलरूप से जलालाबाद निवासी व नई आबादी में विवाहित एक महिला ने ससुरालियों पर कोई जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है।
संस, अबोहर : मूलरूप से जलालाबाद निवासी व नई आबादी में विवाहित एक महिला ने ससुरालियों पर कोई जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। हालत बिगड़ने पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है व मामले की सूचना पुलिस को दी।
सिमरन पुत्री गुरचरण सिंह ने बताया कि उसकी शादी करीब सात साल पहले नई आबादी गली नंबर 20 निवासी लवली पुत्र सुभाष से हुई थी। शादी के बाद उसके घर बेटे-बेटी ने जन्म लिया। उसने बताया कि पिछले कुछ समय से उसके ससुराल वाले उसे दहेज की खातिर परेशान कर रहे थे। जिसकी शिकायत उसने वूमेन सेल में भी दे रखी है व वूमेन सेल ने उसे बुलाया था। उसने आरोप लगाया कि उसका पति, देवर व अन्य लेागों ने जबरन उसके मुंह में जहरीला पदार्थ डाल दिया। तबीयत बिगड़ने पर वह परिवार वालों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।