पदोन्नति पर बांडीवाला स्कूल में दी एलईडी
मुख्याध्यापक संदीप कुमार ने पदोन्नति पर सरकारी हाई स्कूल बांडीवाला में 40 इंच की एलईडी भेंट की है।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : सरकारी हाई स्कूल केरियां के मुख्याध्यापक संदीप कुमार ने पदोन्नति पर सरकारी हाई स्कूल बांडीवाला में 40 इंच की एलईडी भेंट की है। स्कूल में करवाए समारोह में पंचायत प्रतिनिधि व अन्य सदस्य शामिल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाया गया।
स्कूल के मुख्याध्यापक विजय पाल ने बताया कि सरकारी हाई स्कूल केरियां के मुख्याध्यापक को पंजाब सरकार ने पदोन्नति दी है। इससे पहले उन्होंने सरकारी हाई स्कूल बांडीवाला में सेवाएं दी। स्मार्ट स्कूलों की जरूरी सहूलियतों के लिए कदम बढ़ाते हुए उन्होंने स्कूल को एलईडी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने में सभी अध्यापकों को प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर राम स्वरूप, संजय कुमार, सौरव, नीरज, शिवम, ललिता, गगन, कविता, मेनका, ज्योति, चंद्र कांता, अध्यापिका सरोज, आस्था बत्रा, मनप्रीत, गांव के सरपंच गुरजीत सिंह, पूर्व सरपंच रविंद्र सिंह, रजिंदर सिहाग पूर्व सरपंच, लक्ष्मी सिहाग आदि उपस्थित थे।