Move to Jagran APP

कुलदीप बने सीपीएफ कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष

समूह सरकारी विभागों के कर्मचारियों की बैठक वीरवार को डिप्टी कमिश्नर कार्यालय फाजिल्का के मुख्य बैठक हाल में हुई जिसमें सीपीएफ कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रांतीय अध्यक्ष सुखजीत सिंह द्वारा विशेष तौर पर भाग लिया गया

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 03:17 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 05:52 PM (IST)
कुलदीप बने सीपीएफ कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष
कुलदीप बने सीपीएफ कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष

संवाद सूत्र, फाजिल्का : समूह सरकारी विभागों के कर्मचारियों की बैठक वीरवार को डिप्टी कमिश्नर कार्यालय फाजिल्का के मुख्य बैठक हाल में हुई, जिसमें सीपीएफ कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रांतीय अध्यक्ष सुखजीत सिंह द्वारा विशेष तौर पर भाग लिया गया। उनके द्वारा कर्मचारियों को अपने भविष्य बचाने और एक मात्र जायज मांग पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए सीपीएफ कर्मचारी यूनियन पंजाब द्वारा पटियाला में से जा रही नौ दिसंबर की महारैली के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए कहा गया।

prime article banner

इस मौके प्रांतीय अध्यक्ष सुखजीत सिंह ने फाजिल्का जिले की नई टीम का गठन भी किया गया। बैठक के दौरान कर्मचारियों और प्रांतीय अध्यक्ष सुखजीत सिंह द्वारा कुलदीप सिंह सबरवाल को जिला प्रधान नियुक्त किया गया, साथ ही उनकी तरफ से जिले के पूर्व प्रधान निशांत अग्रवाल को सीपीएफ कर्मचारी यूनियन फाजिल्का का जिला चेयरमैन नियुक्त किया गया, मनदीप सिंह को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसी तरह यूनियन का सरंक्षक स्वीकार गांधी और धर्मेंद्र गुप्ता को लगाया गया। जबकि सुखदेव चंद कंबोज को सीनियर उप प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके नव नियुक्त प्रधान कुलदीप सिंह सबरवाल ने पुरानी पेंशन जोकि समूह कर्मचारियों का हक है वह सरकार से हर हालत में हर कर्मचारी को दिलाया जाएगा का प्रण भी लिया। इस मौके पटियाला में नौ दिसंबर को लगभग 1.90 लाख कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करवाने के लिए की जा रही महारैली के लिए लामबंद होने की अपील की गई, जिसमें कांग्रेस के पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की रिहायश का घेराव किया जाएगा। इस मौके डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान जगजीत सिंह व हरभजन सिंह खुंगर भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.