कोर्ट में चलते मामले के राजीनामे के लिए किया व्यक्ति का अपहरण
नगर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके जीजा को रंजिश के चलते अगवा करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : नगर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके जीजा को रंजिश के चलते अगवा करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसआइ कृष्ण लाल ने बताया कि ढाब खुशहाल जोइया में रहने वाले नरिंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके जीजा रजिंदर कुमार को आठ अप्रैल को विक्की राणा, सुरजीत कुमार व दीदार सिंह निवासी लक्खे वाली मंडी उठाकर ले गए थे।
पीड़ित ने बताया कि आरोपितों से रंजिश थी कि रजिंदर कुमार ने शराब ठेकेदारों के खिलाफ माननीय हाईकोर्ट चंडीगढ़ में रिट डाली हुई है, जिसका राजीनामा करने के लिए उक्त लोग रजिदर कुमार को उठा कर ले गए थे। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 2800 प्रतिबंधित गोलियों सहित दो तस्कर गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : एसटीएफ रेंज फिरोजपुर एवं नारकोटिक्स सेल फिरोजपुर की पुलिस ने झोक हरिहर और मलवाल कदीम से 2800 प्रतिबंधित गोलियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना एसटीएफ फिरोजपुर रेंज के इंस्पेक्टर जसविंद्र सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गाव झोक हरिहर में हरमिंद्र सिंह को 800 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है, आरोपित किसान परिवार के साथ संबंधित है और खेतीबाड़ी के साथ साथ नशे की तस्करी करने लग गया। दूसरे मामले में थाना नारकोटिक्स सेल फिरोजपुर के सहायक थानेदार मंगल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गाव मलवाल कदीम के नजदीक मोटरसाइकिल सवार त्रिलोचन सिंह वासी गाव मलवाल कदीम को दो हजार प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है, जिसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।