कूड़े से खाद बनाने की दी जानकारी
कार्यकारी अधिकारी रजनीश कुमार के नेतृत्व में शहर में रोजाना 10 किलो से लेकर 50 किलो तक कूड़ा पैदा करने वाले वेस्ट जनरेटर्स के साथ सोलिड वेस्ट रूल्ज 2016 के अनुसार कूड़े की संभाल अपने स्तर पर करने और सरकार की तरफ से निर्धारित किये गए यूजर चारजिस बारे बैठक की गई।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : कार्यकारी अधिकारी रजनीश कुमार के नेतृत्व में शहर में रोजाना 10 किलो से लेकर 50 किलो तक कूड़ा पैदा करने वाले वेस्ट जनरेटर्स के साथ सोलिड वेस्ट रूल्ज 2016 के अनुसार कूड़े की संभाल अपने स्तर पर करने और सरकार की तरफ से निर्धारित किये गए यूजर चारजिस बारे बैठक की गई।
इस मौके कार्यकारी अधिकारी द्वारा शहर के अलग-अलग होटल मालिकों व सिविल अस्पताल के नुमाइंदों के साथ बैठक करके रोजाना निकलने वाले गीले कूड़े को अपने स्तर पर खाद में तब्दील करने की विधि बारे जानकारी दी गई और उनको नगर कौंसिल की तरफ से स्थापित किये गए कंपोस्ट यूनिट भी दिखाए गए। इसके अलावा शहर में प्लास्टिक थैला का कार्य करते दुकानदारों और व्यापार मंडल के प्रधान के साथ फाजिल्का शहर में प्लास्टिक थैलों व सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए सरकार के रूलों व हिदायतों की जानकारी भी दी।
इस मौके व्यापार मंडल के प्रधान अशोक गुलबद्धर, होटल एसोसिएशन के प्रधान परमजीत, चीफ सैंनटरी इंस्पेक्टर हरविन्दर सिंह भुलर और सैंनटरी इंस्पेक्टर नरेश कुमार खेड़ा उपस्थित रहे।