Move to Jagran APP

देश भर में पिछड़ा वर्ग के लोगों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही घटनाएं : ओबीसी वेलफेयर फ्रंट

ओबीसी वेलफेयर फ्रंट पंजाब की एक बैठक फ्रंट पंजाब के मालवा जोन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह प्रजापति की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 09:48 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 06:13 AM (IST)
देश भर में पिछड़ा वर्ग के लोगों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही घटनाएं : ओबीसी वेलफेयर फ्रंट
देश भर में पिछड़ा वर्ग के लोगों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही घटनाएं : ओबीसी वेलफेयर फ्रंट

संवाद सहयोगी, अबोहर : ओबीसी वेलफेयर फ्रंट पंजाब की एक बैठक फ्रंट पंजाब के मालवा जोन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रोफेसर हरीश सरोहा भी विशेष तौर पर पहुंचे। बैठक के दौरान सुभाष शाक्य को ओबीसी वेलफेयर फ्रंट पंजाब के तहसील अबोहर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया जबकि गुरजेश शाक्य को ब्लाक खुइयां सरवर व पंकज प्रजापति को ब्लाक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

loksabha election banner

प्रोफेसर हरीश सरोहा ने कहा कि देश आजाद होने के 73 साल बाद भी पिछड़ा वर्ग को आबादी के अनुसार बराबर व समान अधिकार नहीं मिले। गुरमीत सिंह प्रजापति ने केंद्र सरकार से जातिय जनगणना फार्म में ओबीसी की जातीय जनगणना का कालम दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर सुभाष शाक्य ने कहा कि देश भर में पिछड़ा वर्ग के लोगों पर अत्याचार की घटनाएं बढ रही हैं। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों को जिदा जला कर कत्ल कर दिया गया और इस प्रजापति परिवार की किसी ने भी सुनवाई नहीं की। मामले की सीबीआइ जांच की मांग की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.