नहर से मिले महिला के शव की हुई पहचान
गांव जंडवाला व भंगरखेड़ा के निकट से गुजरती मलूकपुरा माईनर से बुधवार को मिले महिला के मिले शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान आशा रानी पत्नी अशोक कुमार निवासी अजीमगढ़ के रूप में हुई है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 03:49 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 03:49 PM (IST)
संस, अबोहर : गांव जंडवाला व भंगरखेड़ा के निकट से गुजरती मलूकपुरा माईनर से बुधवार को मिले महिला के मिले शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान आशा रानी पत्नी अशोक कुमार निवासी अजीमगढ़ के रूप में हुई है। महिला के बेटे विपन ने अस्पताल पहुंच कर शव की पहचान की। उसने बताया कि उसकी मां बुधवार सुबह ही घर से किसी काम से गई थी लेकिन वापस नहीं आई। वह पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। कल्लरखेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें