कॉपी..करंट लगने से दादी की मौत, पौती घायल
स्थानीय जम्मूबस्ती निवासी एक महिला की मंगलवार दोपहर करंट लगने से मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, अबोहर : स्थानीय जम्मूबस्ती निवासी एक महिला की मंगलवार दोपहर करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसकी पांच वर्षीय पौती बुरी तरह से घायल हो गई। बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जम्मू बस्ती निवासी मृतका सुजान कौर (80 वर्षीय) के बेटे सर्बजीत ने बताया कि उसकी मां व पांच वर्षीय बेटी नूर घर पर मौजूद थी। इसी दौरान उसकी मां ने पंखे की तार लगाई तो अचानक करंट आ गया। मां की चीख सुनकर जब उसकी बेटी दादी के पास आई तो उसकी मां ने नूर को धक्का मार दिया, जिससे नूर दीवार में टकराकर घायल हो गई जबकि उसकी मां शांति देवी की मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए और नूर को अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके पर पहुंचे मनुष्यता सेवा समिति के सेवादार सुखविदर, दीपक बजाज, तरसेम सिंह ने इस घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।