Move to Jagran APP

घरों की छतों पर लगी ध्वजा, आज निकलेगी भगवा यात्रा

हिदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में हिदू जागरण मंच की ओर से शनिवार को भव्य भगवा यात्रा निकाली जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Apr 2022 04:28 PM (IST)Updated: Sat, 02 Apr 2022 05:47 PM (IST)
घरों की छतों पर लगी ध्वजा, आज निकलेगी भगवा यात्रा
घरों की छतों पर लगी ध्वजा, आज निकलेगी भगवा यात्रा

संवाद सूत्र, फाजिल्का : हिदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में हिदू जागरण मंच की ओर से शनिवार को भव्य भगवा यात्रा निकाली जाएगी। इस उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों की ओर से अपने घरों पर भगवे रंग का झंडा लगाया गया है। भगवा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा तैयरियां पूर्ण कर ली गई हैं और ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने के लिए इंतजाम किए गए हैं।

loksabha election banner

हिदू जागरण मंच के सदस्य अजय बांसल, कामेश्वर गुंबर व मनीष स्वामी ने बताया कि हिदू नव वर्ष 2079 विक्रमी संवत के उपलक्ष्य में भव्य भगवा यात्रा तीन अप्रैल सुबह 10 बजे स्थानीय घास मंडी से निकाली जाएगी। यह यात्रा नगर के विभिन्न बाजारों में होते हुए स्थानीय घास मंडी में ही समाप्त होगी। अजय बंसल ने बताया कि भगवा ध्वज हमारी संस्कृति की विशेष पहचान है। इस भव्य भगवा यात्रा की शुरुआत शंखनाद से की जाएगी व हिदू संस्कृति की प्रेरणा देने वाली झांकियां भी शामिल होंगी। इस यात्रा में फाजिल्का के सभी धर्म प्रेमी व धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सदस्य व महिला संकीर्तन मंडली की सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। अजय बंसल ने तीन अप्रैल को घास मंडी में बडी संख्या में पहुंचने की अपील की। यात्रा कहां से और कब गुजरेगी, वहां ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर टैफिक कर्मचारियों की डयूटियां लगा दी गई हैं। इन जगहों से गुजरेगी भगवा यात्रा

अजय बांसल व सुनील कश्यप ने बताया कि यह भगवा यात्रा घास मंडी से चलकर फर्श नंबर 14, राजा सिनेमा रोड, बीकानेरी चौक, मदन गोपाल रोड, रैगर चौक, गावड़ी कंडा, बोर्डर रोड, ट्रक यूनियन चौक, गांधी चौक, भगवान वाल्मिकी मंदिर, गोशाला रोड, शास्त्री चौक, सराफा बाजार, घंटाघर चौक व मेहरियां बाजार से होते हुए घासमंडी में पहुंचेगी। जिसमें विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा भाग लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.