धीरे-धीरे दोस्ती बदली प्रेम संबंधों, अब मिल रहा धोखा
युवक ने युवती को पहले अपनी दोस्ती के जाल में फंसाया और उससे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। युवती ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।
जेएनएन, फाजिल्का। एक युवक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा। युवती जब भी उससे शादी की बात करता तो वह टाल देता और उसे दुष्कर्म का शिकार बनाता रहता। युवती ने अब आजिज आकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
आर्य नगर निवासी युवती के मुताबिक उसकी बीकानेरी रोड निवासी सलिल कुमार उर्फ साहिल से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई। इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध भी बन गए।
पढ़ें : महिला को बंधक बना दिखाया बहशीपन, बेटों से करवाता रहा दुष्कर्म
दोनों अक्सर एक-दूसरे को मिलते। इस दौरान युवक उससे इस वादे के साथ दुष्कर्म करता रहता था कि वह उससे शादी कर लेगा। अब जब उसने युवक से शादी करने को कहा तो वह मुकरने लगा है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद उक्त व्यक्ति के खिलाफ भादंसं की धारा 376 के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है।
पढ़ें : हॉस्टल में रूममेट ने छात्रा को इस हाल में देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन