कॉपी ::: गैंगस्टर संपत्त नेहरा को न्यायिक हिरासत में भेजा
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गिरोह के शूटर गैंगस्टर संपत्त नेहरा को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया।
जासं, अबोहर : गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गिरोह के शूटर गैंगस्टर संपत्त नेहरा को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया। न्यायाधीश ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।
बीते माह यहां अकाली नेता प्रह्लाद खाटवां पर एक साजिश के तहत जानलेवा हमला किया गया था। इसमें एक गैंगस्टर मारा गया था, जबकि एक को काबू कर लिया गया था। तीन आरोपित फरार हो गए थे। पुलिस ने इसी मामले में संपत्त नेहरा को भी शामिल किया था। उसे प्रोडक्शन वारंट बीकानेर जेल से लाकर यहां की अदालत में पेश किया था। अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। पुलिस रिमांड के बाद अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके अलावा 2018 में दोदा पंप पर 17 लाख की लूट मामले में भी सपत्त नेहरा का हाथ था। इसी मामले में भी उसे पुलिस ने पेश किया था। सम्पत्त नेहरा पर राजस्थान में कई मामले लूटपाट व हत्या के दर्ज है।